खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सात न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़)
खेरागढ़/आगरा। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड की सात न्याय पंचायतों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक साथियों देवेंद्र यादव, सुखवीर सिंह, पुष्पेंद्र फौजदार, सुशील शर्मा, लाखन सिंह, राकेश सिकरवार, रामकुमार शर्मा, दिनेश चाहर, संजीव मित्तल, प्रदीप सिंह, जितेंद्र कुमार और सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण कर किया।
दौड़ और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बालिका प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छवि ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, गुंजन द्वितीय और ऋतु तृतीय रहीं। लंबी कूद में अनुष्का ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा गुंजन और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिल प्रथम, सत्यवीर द्वितीय और अंश तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सत्यवीर ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और अनिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, रोहित द्वितीय और शिवा तृतीय रहे। लंबी कूद में प्रिंस ने प्रथम, शनि ने द्वितीय और हरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायतों के बीच मुकाबला
प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में दिगरौता न्याय पंचायत की टीम प्रथम और सितौली की टीम द्वितीय रही। प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी में रसूलपुर ने प्रथम और अयेला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चीत न्याय पंचायत प्रथम और सितौली द्वितीय रही। वहीं बालक वर्ग में सितौली ने प्रथम और दिगरौता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी रहा उत्साह
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तमन्ना ने प्रथम, तेजस्वनी ने द्वितीय और प्रतिज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तेजस्वनी प्रथम, तमन्ना द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में तमन्ना ने प्रथम, चाहत ने द्वितीय और क्रांति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी में दिगरौता न्याय पंचायत प्रथम और चीत द्वितीय रही। खो-खो प्रतियोगिता में सितौली ने प्रथम तथा चीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में दिगरौता और चीत की टीम क्रमशः विजेता एवं उपविजेता रहीं।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में धीरू ने प्रथम, अजय ने द्वितीय और छोटू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सुखवीर प्रथम, विशाल द्वितीय और छोटू तृतीय रहे। लंबी कूद में अजय ने प्रथम, धीरू ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चीत और दिगरौता संयुक्त विजेता रहे। खो-खो में चीत न्याय पंचायत ने प्रथम और दिगरौता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में दिगरौता प्रथम और चीत न्याय पंचायत द्वितीय रही।
FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR
शिक्षकों और आयोजन समिति ने संभाली व्यवस्थाएं
पूरे कार्यक्रम की जलपान एवं भोजन व्यवस्था पंकज सिंघल, इंचार्ज प्रधानाध्यापक चीत की ओर से की गई। प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक डॉ. योगेश चाहर की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षक सुखवीर सिंह और लेखराज सिंह ने किया।
अभिलेखाकार के रूप में संजीव मित्तल, जितेंद्र कुमार, अनिल मिश्रा और संजय चाहर ने जिम्मेदारी निभाई। निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र फौजदार, राकेश सिकरवार, धर्मवीर सोलंकी, कमल किशोर, प्रदीप सिकरवार, माइकल चाहर, संध्या चौहान, गिरीश कुमार, ओम निवास, नरेंद्र सिंह, विवेक प्रताप, सत्येंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राघवेंद्र और जे.पी. शामिल रहे।
आयोजन में दिनेश सोलंकी, नीरज सोनी, इंद्र प्रकाश, राकेश यादव, जयवीर सिंह, जयवीर सिकरवार, आरती, अंजू सिंह, वीरेंद्र सिंह और सुबोधकांत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे विजेता खिलाड़ी
प्रतियोगिता के समापन पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक डॉ. योगेश चाहर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, सहयोगियों और शिक्षकगणों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।


