Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Kheragarh Breaking: खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 7, 2026

    Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

    November 7, 2026

    Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - इंडिया - ज्‍योति मल्‍होत्रा थी पाक की एसेट, खुफिया एजेंसियों ने किये अब तक ये 10 बड़े खुलासे
    इंडिया

    ज्‍योति मल्‍होत्रा थी पाक की एसेट, खुफिया एजेंसियों ने किये अब तक ये 10 बड़े खुलासे

    Dainik SamacharBy Dainik SamacharMay 19, 20251 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    ज्‍योति मल्‍होत्रा, यूट्यूबर
    ज्‍योति मल्‍होत्रा, यूट्यूबर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Views: 3

    ज्‍योति मल्‍होत्रा, यूट्यूबर

     

    यूट्यूबर पर ट्रैवल ब्लॉग चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी आरोप लगे हैं.

    सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR के अनुसार, 2023 में मल्होत्रा ​​पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आयी, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं.

    FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी.

    इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.

    इसमें कहा गया है कि अहवान ने ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात करायी. ज्योति मल्होत्रा व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए उनसे संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारी देती थी.

    “पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा भाई बना लिया”, वक्फ कानून पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ये घर की बात

    1. पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर: हरियाणा के हिसार की 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
    2. कई बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा: हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने रविवार को बताया कि आधुनिक युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों को भर्ती कर अपने प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ज्योति को न्यू अग्रसेन कॉलोनी, हिसार से गिरफ्तार किया गया. ज्योति कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा कर चुकी थी, वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में थी.
    1. क्यों शक के दायरे में आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. यह दावा हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को किया. अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी.
    2. यूट्यूबर ज्योति के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज: पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा ​​(33), ‘ट्रैवल विद जो’ नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है. पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को एक अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
    3. ज्योति का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछे जा रहे अहम सवाल: एसपी सावन ने बताया कि मल्होत्रा ​​से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके वित्तीय लेन-देन, यात्रा विवरण, वह कहां गई और किससे मिली, इसका विश्लेषण कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है. अधिकारी ने कहा कि मल्होत्रा ​​पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी और उसने ‘कई बार’ पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी.
    4. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तानी के संपर्क में थी ज्योति: पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मल्होत्रा की गतिविधियों के बारे में किसी भी जानकारी के बारे में पूछे जाने पर और क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी, एसपी ने कहा कि (भारत-पाकिस्तान) संघर्ष के दौरान, वह ‘पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों और उस व्यक्ति के संपर्क में थी जिसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया था.”
    5. ज्योति के मोबाइल, लैपटॉप की हो रही जांच: इसके साथ ही अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगे. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसने क्या जानकारी साझा की.’ उन्होंने कहा कि मल्होत्रा के पास सैन्य अभियानों की जानकारी तक पहुंच नहीं थी, फिर भी वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के सीधे संपर्क में थी. अधिकारी ने कहा कि वित्तीय विशेषज्ञों की कई टीम मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरणों का विश्लेषण कर रही हैं.
    6. पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी ज्योति: अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ज्योति मल्होत्रा ‘‘एक प्रायोजित यात्रा” पर पाकिस्तान गई थी. उन्होंने बताया कि उसके एक वीडियो में वह चीन जाने के लिए वीजा मांगती दिख रही है. एसपी ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले ज्योति मल्होत्रा कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस इन यात्राओं के बीच ‘संबंध’ स्थापित करने की भी कोशिश कर रही है. सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर अन्य यूट्यूब इन्फ्लूएंसर के संपर्क में भी थी. उन्होंने कहा, ‘‘वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे.”
    7. ज्योति मल्होत्रा से पाकिस्तान यात्रा को लेकर पूछे जाएंगे ये सवाल: अधिकारी के मुताबिक मल्होत्रा ​​ने पाकिस्तान में कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, ‘वह उनसे क्यों मिली और उसने उनके साथ क्या जानकारी साझा की – यह सब पूछा जाएगा.’ उन्होंने कहा कि मल्होत्रा पर खुफिया एजेंसियों की काफी समय से नजर थी. एसपी ने दानिश और मल्होत्रा ​​के बीच किसी भी चैट का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं.’
    8. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी ज्योति: सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR में 2023 में मल्होत्रा ​​पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आयी, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं. FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी. इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.
      ज्‍योति मल्‍होत्रा यूट्यूबर
      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Dainik Samachar

        Related Posts

        Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

        November 7, 2026

        Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

        November 7, 2026

        छोटी दिवाली 2026: 7 या 8 नवंबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

        November 7, 2026
        Top Posts

        Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

        August 26, 2026447

        Agra Breaking: आगरा की शिक्षिका मिली जैन जापान से सीखकर लौटीं, टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम में लिया भाग

        October 28, 20269

        Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

        April 24, 2026319

        Agra Breaking: आगरा में निपुण आकलन की तैयारी, विजय प्रताप सिंह ने दिए जरूरी निर्देश

        September 16, 202615
        Don't Miss
        खेरागढ़

        Kheragarh Breaking: खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

        By Saleem SherwaniNovember 7, 20262

        खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सात…

        Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

        November 7, 2026

        Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

        November 7, 2026

        छोटी दिवाली 2026: 7 या 8 नवंबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

        November 7, 2026
        Stay In Touch
        • Facebook
        • Twitter
        • Instagram
        • YouTube
        • Pinterest

        Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
        283121
        Mobile: 9410423832
        Email: dainiksamachar4@gmail.com

        Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
        Avatar
        Saleem Sherwani
        Chief Editor
        Disclaimer

        हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

        © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
        • Privacy Policy
        • About Us
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Terms and Conditions

        Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.