Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Kheragarh Breaking: खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 7, 2026

    Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

    November 7, 2026

    Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - इंडिया - भारत की पाक को सख्त चेतावनी: ‘सीजफायर की Expiry Date नहीं, अब गोली चली तो मुश्किल होगी’
    इंडिया

    भारत की पाक को सख्त चेतावनी: ‘सीजफायर की Expiry Date नहीं, अब गोली चली तो मुश्किल होगी’

    Dainik SamacharBy Dainik SamacharMay 19, 20251 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Views: 3

    नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंक पर प्रहार करते हुए भारत की तरफ से ऑपेरशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बाद सैन्य टकराव को टालने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनी थी जो अभी कायम रहेगी। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच पिछले सप्ताह सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति बनी थी। इसे लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कह दिया है कि सीजफायर की कोई ‘समाप्ति तिथि’ नहीं है, अगर सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो मुश्किल होगी। भारतीय सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

    CG Crime News : फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायपुर की महिला से रेप, रायगढ़ का युवक गिरफ्तार

    12 मई को किया गया था सीजफायर का ऐलान

    भारतीय सेना की ओर से यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जब मीडिया में खबरें चलीं कि दोनों सेनाओं के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति आज शाम समाप्त हो रही है और 18 को दोनों देशों के महानिदेशकों के बीच वार्ता होगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 12 मई को सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति जताई थी। यह सहमति मुख्य रूप से दो दिनों के लिए तब बनी थी, जब दोनों देशों के डीजीएमओ ने 10 मई को हॉटलाइन पर बातचीत की थी।

    सीजफायर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है

    भारतीय सेना ने रविवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘जहां तक ​​12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में लिए गए निर्णय के अनुसार सीजफायर पर बनी सहमति का सवाल है, तो इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है।’’ रविवार को कोई ‘‘डीजीएमओ वार्ता’ निर्धारित नहीं है, जैसा कि मीडिया में खबर दी गई है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी। चार दिनों तक चले तनाव के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों को ड्रोन, मिसाइलों और लंबी दूरी के हथियारों से निशाना बनाया था, जिससे व्यापक युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी और फिर दोनों देशों ने प्रभावी कदम उठाते हुए सीजफायर की घोषणा की थी।

    CG : प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

    हर मंगलवार को होती है डीजीएमओ की बातचीत

    भारत तथा पाकिस्तान के बीच बनी सहमति के बाद बनी व्यवस्था के बीच हर मंगलवार को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हॉटलाइन के जरिए बात होती है और यह एक स्थापित व्यवस्था है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार यानी 20 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अगले दौर की बातचीत हो सकती है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Dainik Samachar

        Related Posts

        Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

        November 7, 2026

        Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

        November 7, 2026

        छोटी दिवाली 2026: 7 या 8 नवंबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

        November 7, 2026
        Top Posts

        Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

        August 26, 2026447

        Agra Breaking: आगरा की शिक्षिका मिली जैन जापान से सीखकर लौटीं, टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम में लिया भाग

        October 28, 20269

        Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

        April 24, 2026319

        Agra Breaking: आगरा में निपुण आकलन की तैयारी, विजय प्रताप सिंह ने दिए जरूरी निर्देश

        September 16, 202615
        Don't Miss
        खेरागढ़

        Kheragarh Breaking: खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

        By Saleem SherwaniNovember 7, 20262

        खेरागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सात…

        Diwali Puja Muhurat 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय, तिथि और विधि

        November 7, 2026

        Sony MDR-3R Wired Headphones: Price, Features और Specifications

        November 7, 2026

        छोटी दिवाली 2026: 7 या 8 नवंबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

        November 7, 2026
        Stay In Touch
        • Facebook
        • Twitter
        • Instagram
        • YouTube
        • Pinterest

        Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
        283121
        Mobile: 9410423832
        Email: dainiksamachar4@gmail.com

        Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
        Avatar
        Saleem Sherwani
        Chief Editor
        Disclaimer

        हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

        © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
        • Privacy Policy
        • About Us
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Terms and Conditions

        Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.