Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल सख्त, कम नामांकन वाले बीईओ से जवाब तलब, RTE प्रवेश और निपुण भारत मिशन की समीक्षा

    June 25, 2026

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की सख्ती, 23 बच्चों का गलत वजन मिलने पर जांच के आदेश, 386 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती

    June 25, 2026

    Agra Breaking: वृक्षारोपण महाअभियान 2026: आगरा-अलीगढ़ मंडल में 2.90 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - मनोरंजन - UAE में ट्रंप के स्वागत के तरीके पर अब हो रहा विवाद, मुस्लिम महिला डांसरों ने जुल्फें लहराकर किया था वेलकम
    मनोरंजन

    UAE में ट्रंप के स्वागत के तरीके पर अब हो रहा विवाद, मुस्लिम महिला डांसरों ने जुल्फें लहराकर किया था वेलकम

    Dainik SamacharBy Dainik SamacharMay 16, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 2

    अबु धाबीः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष तरह से मुस्लिम महिला डांसरों द्वारा स्वागत किए जाने का वीडियो दुनिया भर में चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि अब से पहले ऐसा स्वागात यूएई ने शायद पहले किसी भी मेहमान का नहीं किया। इस वीडियो को विभिन्न उपयोगकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि ट्रंप के स्वागत में लाइन में खड़ीं मुस्लिम महिला नृत्यांगनाएं सफेद वस्त्र में अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने अपने बालों को खोलकर अलग अंदाज में लहरा रही हैं।

    वीडियो में देखा जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ढोल और यूएई के पारंपरिक गीतों की ताल पर बाल झटकती महिलाओं के बीच से होकर ले जाया गया। ये दृश्य संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उनके स्वागत समारोह का था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है।

    Yesterday, President Trump MADE HISTORY as the first president to EVER receive a fighter jet welcome from a foreign nation since REAGAN.

    Today, just look at how excitedly Trump was welcomed to his Emirati State Visit.

    THE ENTIRE WORLD LOVES TRUMP!
    pic.twitter.com/M1xovtlTV0

    — Bo Loudon (@BoLoudon) May 15, 2025

    ट्रंप के स्वागत में मुस्लिम महिलाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता

    यह वीडियो इसलिए भी सर्वाधिक चर्चा में है कि जिस मुस्लिम धर्म में महिलाओं को हिजाब तक हटाने की अनुमति नहीं है, उन्हें अपने किसी गेस्ट के स्वागत में इस तरह बिना हिजाब के पूरे बालों को खोलकर झटकना हैरानी भरा लग रहा है। कई उपयोगकर्ताओं ने लिखा कि मेहमान कितना ताकतवर है, उसका स्वागत भी उसी तरीके से किया जाता है। फिर सभी पैमाने बदल जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम महिला डांसर सभी रूढ़िवादिताओं को तोड़कर ट्रंप का स्वागत अपनी खुली जुल्हों को लहराकर करती दिख रही हैं। यह वीडियो बृहस्पतिवार का है।

    क्या था ट्रंप का कार्यक्रम

    डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कतर की यात्रा पूरी करने के बाद यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे, जहां यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद यूएई के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन पहुंचने पर उन्हें अल-अय्याला नामक पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सम्मानित किया गया। यह एक ऐसी लोक कला है, जो ओमान और यूएई में प्रचलित है, जिसमें महिलाएं अपने लंबे बालों को एक ओर से दूसरी ओर नाटकीय ढंग से झटकती हैं। वीडियो में ट्रंप को चुपचाप खड़े होकर बाल झटकती नर्तकियों को देखते हुए दिखाया गया।

    ट्रंप का मध्य पूर्व दौरा

    यूएई, ट्रंप के मध्य पूर्व दौरे का अंतिम पड़ाव था। इससे पहले उन्होंने सऊदी अरब और कतर का दौरा किया था। इन सभी देशों में उनका स्वागत भव्य समारोहों के साथ किया गया। सऊदी अरब में ट्रंप के विमान एयरफोर्स वन को छह फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। वहीं कतर में उनके काफिले का स्वागत दर्जनों ऊंटों के साथ किया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इस दौरे के दौरान 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के आर्थिक निवेश समझौते सुनिश्चित किए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Dainik Samachar

    Related Posts

    One Punch Man Season 3 Released: Watch on NETFLIX and CRUNCHYROLL

    October 13, 2025

    New Zealand vs Australia Live Score 2025 | NZ vs AUS मैच की हर अपडेट

    October 1, 2025

    नई उड़ान 2025: कैलाश खेर ने मनाया जन्मदिन संगीत और गुरु-शिष्य परंपरा के साथ

    July 12, 2025
    Top Posts

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

    April 24, 2026309

    Kheragarh Breaking News: खेरागढ़ की डॉ. खुशबू बनीं मिसाल, जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

    April 16, 2026245

    Agra Breaking News: आगरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम: रैली और नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश

    April 27, 2026222

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026215
    Don't Miss
    आगरा

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल सख्त, कम नामांकन वाले बीईओ से जवाब तलब, RTE प्रवेश और निपुण भारत मिशन की समीक्षा

    By Saleem SherwaniJune 25, 202610

    आगरा में शिक्षा व्यवस्था पर डीएम मनीष बंसल सख्त, कम नामांकन वाले बीईओ से जवाब…

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की सख्ती, 23 बच्चों का गलत वजन मिलने पर जांच के आदेश, 386 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती

    June 25, 2026

    Agra Breaking: वृक्षारोपण महाअभियान 2026: आगरा-अलीगढ़ मंडल में 2.90 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव

    June 24, 2026

    Agra Breaking: फतेहपुर सीकरी में ₹5 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, सांसद राजकुमार चाहर ने किया भूमि पूजन का आह्वान

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube

    Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
    283121
    Mobile: 9410423832
    Email: dainiksamachar4@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Avatar
    Saleem Sherwani
    Chief Editor
    Disclaimer

    हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

    © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.