Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Agra Breaking: आगरा में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान, मद्यनिषेध विभाग ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

    June 26, 2026

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल सख्त, कम नामांकन वाले बीईओ से जवाब तलब, RTE प्रवेश और निपुण भारत मिशन की समीक्षा

    June 25, 2026

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की सख्ती, 23 बच्चों का गलत वजन मिलने पर जांच के आदेश, 386 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - अयोध्या - AGRA- पर्यावरण में योगदान पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित
    अयोध्या

    AGRA- पर्यावरण में योगदान पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित

    dainik@samacharBy dainik@samacharMay 1, 20251 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    पर्यावरण में योगदान, शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित, agra
    पर्यावरण में योगदान, शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 19

    एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) –

     

    आगरा। पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ व विप्रो द्वारा चलाये जा रहे अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम में योगदान पर जिले के 18 शिक्षकों व 90 विद्यार्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य कक्ष में सम्मानित किया गया।

    पर्यावरण आधारित विषयों पर जिले के 14 स्कूलों के प्रोजेक्ट बनाने के कार्य के लिए प्रोत्साहित करने हेतु नोडल शिक्षक तथा प्रोजेक्ट टीम में शामिल विद्यार्थियों का प्रतिभागिता प्रमाण पत्र उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट पुष्पा कुमारी द्वारा शिक्षकों को प्रदान किया गया।

    यहां बता दें कि जिले से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बल्हैरा का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर एवं 12 टीम का प्रोजेक्ट प्रदेश स्तर के लिए चयनित हो चुका है।

     

    कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर डा.मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया आर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत जून जुलाई 2024 में जनपद के प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का आनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के साथ शुरू हुआ इसके अंतर्गत उन्हें जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं जैव विविधता पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

    जनपद के तीस से अधिक विद्यालयों द्वारा इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रोजेक्ट संस्था को भेजे गए। कम्पोजिट विद्यालय बल्हैरा ने राष्ट्रीय स्तर व 12 से अधिक विद्यालयों ने राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।

    राज्य स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट के शिक्षकों की कार्यशाला एवं सम्मान समारोह इसी माह के अंतिम सप्ताह में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा।

    साथ ही प्रोजेक्ट में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों, प्रतिभागी विद्यालय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथौली बिचपुरी , कम्पोजिट विद्यालय नगला तल्फी, कम्पोजिट विद्यालय खेरागढ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल-प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुशहालपुर, प्राथमिक विद्यालय विदरपुर, प्राथमिक विद्यालय खेड़िया, प्राथमिक विद्यालय डाबर, यूपीएस सुनोठी, यूपीएस ककुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौली, कम्पोजिट विद्यालय बल्हैरा, उच्च प्राथमिक गुड़ा, उच्च प्राथमिक सिरौली से चयनित 90 छात्र-छात्राओं और उनके सभी 18 नोडल शिक्षकों को स्वयं उनके व बच्चों के प्रमाण पत्र व बैग देकर सम्मानित किया गया।

    शिक्षिका पूजा शर्मा, बबिता वर्मा, नीरज कुशवाह, विभा परमार, रिज़वाना आदि ने प्रोजेक्ट पर अपने अनुभवों को साझा किया।

    आने वाले वर्ष में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट चयनित होने पर उप शिक्षा निदेशक पुष्पा कुमारी ने कहा कि इसी प्रकार जनपद को गौरवान्वित करने व पर्यावरण के क्षेत्रमें कार्यकरने की आवश्यकता है।

    डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने ईको क्लब के अंतर्गत इस प्रकार के प्रोजेक्ट बनाने पर बल दिया। प्रमाण पत्र पाकर सभी शिक्षकों के चेहरे खिलखिला उठे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. मनोज वार्ष्णेय प्रवक्ता डायट आगरा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

    Agra AGRA news Hindi dainik samachar Hindi News Live News आगरा न्यूज पर्यावरण में योगदान शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    dainik@samachar
    • Website

    Related Posts

    Kheragarh Breaking: खेरागढ़ व्यापारी संवाद में जीएसटी 2.0 पर चर्चा, व्यापारियों ने पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की उठाई मांग

    June 7, 2026

    Agra Breaking News: 11 दिसंबर तक जमा करें वोटर गणना पत्र – डीएम का निर्देश

    December 6, 2025

    SIR-2026 आगरा: DM अरविंद बंगारी ने फील्ड पर किया SIR-2026 निरीक्षण, मतदाताओं से तुरंत फॉर्म जमा करने की अपील

    November 30, 2025
    Top Posts

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

    April 24, 2026309

    Kheragarh Breaking News: खेरागढ़ की डॉ. खुशबू बनीं मिसाल, जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

    April 16, 2026245

    Agra Breaking News: आगरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम: रैली और नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश

    April 27, 2026222

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026215
    Don't Miss
    आगरा

    Agra Breaking: आगरा में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान, मद्यनिषेध विभाग ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

    By Saleem SherwaniJune 26, 202611

    अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर आगरा में जागरूकता अभियान, मद्यनिषेध विभाग ने दिलाई नशामुक्ति की…

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल सख्त, कम नामांकन वाले बीईओ से जवाब तलब, RTE प्रवेश और निपुण भारत मिशन की समीक्षा

    June 25, 2026

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की सख्ती, 23 बच्चों का गलत वजन मिलने पर जांच के आदेश, 386 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती

    June 25, 2026

    Agra Breaking: वृक्षारोपण महाअभियान 2026: आगरा-अलीगढ़ मंडल में 2.90 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube

    Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
    283121
    Mobile: 9410423832
    Email: dainiksamachar4@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Avatar
    Saleem Sherwani
    Chief Editor
    Disclaimer

    हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

    © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.