Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आगरा में जनगणना-2027 मीडिया डे आयोजित, पत्रकारों ने पोर्टल पर की स्व-गणना

    May 10, 2026

    Agra Breaking: एत्मादपुर समाधान दिवस: डीएम मनीष बंसल ने सुनी 161 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

    May 2, 2026

    Agra Breaking: आगरा डायट समीक्षा बैठक: “निपुण जनपद” के लिए अभी से तैयारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - आगरा - “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 
    आगरा

    “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

    dainik@samacharBy dainik@samacharAugust 2, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    हर घर तिरंगा अभियान, 2025
    हर घर तिरंगा अभियान 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 1

    “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन शशि प्रकाश गोयल द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान“ के सफल क्रियान्वयन हेतु एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से बैठक संपन्न

    जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा “हर घर तिरंगा अभियान“, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

     आगरा-02.08.2025 
    एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) – 
    आगरा। मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन शशि प्रकाश गोयल ने एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से बैठक लेते हुए निर्देश दिए हैं कि जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा अभियान-2025“ चलाया जायेगा, प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त तक चलेगा.
    जिसमें स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जायेगा.
    विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेंगी, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन, सैनिकों एवं सिपाहियों को राखी एवं पत्र का प्रेषण किया जायेगा तथा सार्वजनिक स्थानों/बाज़ारों को तिरंगा के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
    मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि हर घर तिरंगा अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा.
    जिसमें तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक ही दिन ’तिरंगा मेला’ और ’भव्य तिरंगा म्यूज़िकल कॉसर्ट’ का वृहद आयोजन किया जायेगा, तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में कराया जायेगा.

    तिरंगा प्रदर्शनी’ का प्रदर्शन

    ’तिरंगा महोत्सव’ आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ’तिरंगा मेला’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद
    तथा ’सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों ’स्थानीय उत्पादों’ (ओडीओपी), तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान/वस्त्र/श्रृंगार सामग्री आदि) की बिक्री पर केन्द्रित तिरंगा मेला का आयोजन तथा मेले में तिरंगा प्रदर्शनी’ का प्रदर्शन भी किया जायेगा।
    जिसकी सेल्फी वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड की जायेगी। वीआईपी कार्यक्रम के दिन, व्यापक जनभागीदारी के साथ, प्रसिद्ध और स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य ’तिरंगा संगीत कार्यक्रम ’का आयोजन किया जायेगा।
    प्रदेश के गृह विभाग/पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिकबलों, एन०सी० सी०, एन०एस०एस०, सिवल डिफैन्स, होमगार्ड्स एवं खेल विभाग आदि के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जायेगा।
    http://FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR
    तिरंगा रैलियों/यात्राएँः बृहद तिरंगे कपड़े के साथ तिरंगा रैलियों/यात्राओं का आयोजन सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों ब्लॉकों और पंचायतों में आयोजित किए जाएँगे, जिनमें स्कूली बच्चों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
    तिरंगा और उससे सम्बन्धित वस्तुओं आदि की बिक्री को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय बाजारों में सौंदर्यपरक तिरंगा प्रकाश और सजावट किया जायेगा तथा जनपद में स्वयं सहायता समूहों, पी०डी०एस० दुकानों, खादी भंडारों और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण का प्रबंधन किया जायेगा।
    साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि हर घर तिरंगा अभियान का तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा.
    जिसके मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बाँधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा नागरिकगण को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देशित किया

    मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है।
    झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झण्डे को यदि सरकारी अवसर पर फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ सम्मान के साथ उतारना चाहिए।
    दिनांक 02 से 15 अगस्त, 2025 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर रखा जायेगा।
    झण्डा उतारने के बाद किसी के भी द्वारा फेंका नहीं जायेगा उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है तथा हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा.

    CHECK ALSO:

    http://आगरा में 13 सितंबर को लोक अदालत, ऋण वादों पर बैठक

    आगरा हर घर तिरंगा उत्तर प्रदेश तिरंगा अभियान झंडा फहराने के नियम तिरंगा प्रदर्शनी 2025 तिरंगा मेला उत्तर प्रदेश तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट तिरंगा रैली आगरा तिरंगा सेल्फी वेबसाइट हर घर तिरंगा अभियान 2025 हर घर तिरंगा कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    dainik@samachar
    • Website

    Related Posts

    आगरा में जनगणना-2027 मीडिया डे आयोजित, पत्रकारों ने पोर्टल पर की स्व-गणना

    May 10, 2026

    Agra Breaking: एत्मादपुर समाधान दिवस: डीएम मनीष बंसल ने सुनी 161 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

    May 2, 2026

    Agra Breaking: आगरा डायट समीक्षा बैठक: “निपुण जनपद” के लिए अभी से तैयारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    April 30, 2026
    Top Posts

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

    April 24, 2026300

    Kheragarh Breaking News: खेरागढ़ की डॉ. खुशबू बनीं मिसाल, जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

    April 16, 2026237

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026202

    Agra Breaking News: आगरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम: रैली और नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश

    April 27, 2026205
    Don't Miss
    आगरा

    आगरा में जनगणना-2027 मीडिया डे आयोजित, पत्रकारों ने पोर्टल पर की स्व-गणना

    By Saleem SherwaniMay 10, 20267

    आगरा में जनगणना-2027 के ‘मीडिया-डे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, पत्रकारों ने पोर्टल पर स्वयं की…

    Agra Breaking: एत्मादपुर समाधान दिवस: डीएम मनीष बंसल ने सुनी 161 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

    May 2, 2026

    Agra Breaking: आगरा डायट समीक्षा बैठक: “निपुण जनपद” के लिए अभी से तैयारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    April 30, 2026

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube

    Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
    283121
    Mobile: 9410423832
    Email: dainiksamachar4@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Avatar
    Saleem Sherwani
    Chief Editor
    Disclaimer

    हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

    © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.