आगराइंडियाउत्तर प्रदेश

आगरा ब्रेकिंग: छत्रपति शिवाजी महाराज ने शौर्य, साहस कार्य क्रियान्वयन से औरंगजेब के मुंह पर मारा था तमाचा

आगरा में छत्रपति शिवाजी शौर्य दिवस पर गरुड़ क्षेप यात्रा का शुभारंभ, सेनापति वंशजों ने युद्धकला दिखाई, शिवाजी संग्रहालय बनाने की घोषणा।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने शौर्य, साहस कार्य क्रियान्वयन से औरंगजेब के मुंह पर मारा था तमाचा


लाल किला शिवाजी प्रतिमा से शुरू हुई गरुड़ क्षेप यात्रा

 

छत्रपति शिवाजी के सेनापति के वंशजों ने दिखाई युद्ध कला-

 

17 अगस्त 1666 को छत्रपति शिवाजी ने औरंगजेब को याद दिला दिया था छठी का दूध

 

शिवा महान, राणा महान यह क्यों नहीं पढ़ाया गया किताबों में, हिंदू वीर योद्धाओं के शौर्य को दबाया : योगेंद्र उपाध्याय

 

छत्रपति शिवाजी की स्मृति में 14 वें वंशजों ने किया नमन-

छत्रपति शिवाजी, आगरा ब्रेकिंग, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य दिवस, गरुड़ क्षेप यात्रा आगरा, शिवाजी संग्रहालय आगरा, शिवाजी प्रतिमा जलाभिषेक

एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) –

आगरा। 17 अगस्त 1666 को महाराज छत्रपति शिवाजी अपनी कार्यकुशलता, युद्ध क्षमता, और वीरता के बल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशज इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए आगरा से राजगढ़ तक 1253 किलोमीटर लंबी गरुड़ उड़ान यात्रा पिछले 6 वर्षों से अनवरत निकाल रहे हैं।

लाल किला के सामने शिवाजी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई इस यात्रा में 1000 धावक 100 साइकिल सवार सम्मिलित हुए । इस संदर्भ में शिव चातुर्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन आरबीएस कॉलेज के कृष्ण राव पाल ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शैलार, महाराष्ट्र के विधायक राहुल दादा, संजय उपाध्याय ने छत्रपति शिवाजी और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छत्रपति शिवाजी को लेकर इतिहासकारों के शोध के बाद कोठी मीना बाजार स्थित राम सिंह की कोठी को संग्रहालय और स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह भव्य संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी की युद्ध कौशलता, वीरता और राष्ट्रीय एकता की भावना का भी स्मरण किया।

FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR

उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने 17 अगस्त 1666 को औरंगजेब को उस समय छठी का दूध याद दिला दिया होगा जब हजारों सैनिकों की निगरानी की आंखों में धूल झोंक कर अपनी कार्य कुशलता से छत्रपति शिवाजी महाराज अपने पुत्र के साथ आगरा से निकले थे। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने हिंदू शासको और साम्राज्यों की शौर्य गाथा को छुपा कर मुगलों की कहानियों का गुणगान किया।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा हमारे शिवाजी महान हमारे राणा महान यह सब हमें किताबों में क्यों नहीं पढ़ाया गया। कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने कहा शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा और औरंगजेब की मोहब्बत तमाचा है।

छत्रपति शिवाजी, आगरा ब्रेकिंग, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य दिवस, गरुड़ क्षेप यात्रा आगरा, शिवाजी संग्रहालय आगरा, शिवाजी प्रतिमा जलाभिषेक

महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शैलार ने कहा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक ने छत्रपति शिवाजी महाराज को अपमानित एवं बंदी बनाने का काम किया लेकिन उन्होंने अपनी युद्ध कौशल कला और कार्य क्रियान्वयन की क्षमता से औरंगजेब के मुंह पर तमाचा मार कर हिंदवी स्वराज्य के लिए काम किया।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छत्रपति शिवाजी स्मारक के लिए 9 करोड रुपए की राशि देकर महाराष्ट्र और मराठी समाज को सम्मान देने का काम किया है। इस मौके पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री ने कहा जल्द महाराष्ट्र सरकार 17 अगस्त को शौर्य प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने के लिए अध्यादेश जारी करेगी।

इस मौके पर महाराष्ट्र से आए विधायक राहुल दादा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर संकट में धैर्य और हिंदुत्व को जागृत करने का काम किया। महाराष्ट्र सरकार शिव चातुर्य दिवस को आनंद दिवस के रूप में मनाने का काम करेगी।

शिवाजी के 101 किलो के जल से प्रतिमा का किया जलाभिषेक-

कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली घर लाल किला के सामने स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर देशभर के शिवाजी के 101 किलों के जल से जलाभिषेक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महाराष्ट्र सरकार के कल्चरल मिनिस्टर आशीष शैलार और महाराष्ट्र से आए शिवाजी महाराज के सेनापतियों के 14वें वंशजों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य साहस और कार्य कुशलता को नमन किया।

छत्रपति शिवाजी, आगरा ब्रेकिंग, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य दिवस, गरुड़ क्षेप यात्रा आगरा, शिवाजी संग्रहालय आगरा, शिवाजी प्रतिमा जलाभिषेक

मराठी कलाकारों ने दिखाई युद्ध कला-

छत्रपति शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशजों की मौजूदगी में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में मराठी कलाकारों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया।

यात्रा संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि आज भी हम लोग शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दर्शाई और बताई गई युद्ध कौशल कला और करतब का अनुसरण करते हैं। इस मौके पर गोवा से आई महिला कलाकारों ने भी युद्ध कला में तलवारबाजी, लाठी कला का प्रदर्शन किया।

छत्रपति शिवाजी, आगरा ब्रेकिंग, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य दिवस, गरुड़ क्षेप यात्रा आगरा, शिवाजी संग्रहालय आगरा, शिवाजी प्रतिमा जलाभिषेक

कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य संग्रहालय-

99 दिन तक मुगल शासक औरंगजेब की कैद में छल से रहने वाले शिवाजी महाराज की स्मृति में कोठी मीना बाजार में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक़ ऐसे स्थल पर 100 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

ऐसा होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आपसी सौहार्द के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी की वीरता कार्यकुशलता और युद्ध कौशल क्षमता से संबंधित दृश्यों को संग्रहित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कार्य के लिए 9 करोड रुपए की धनराशि जिला प्रशासन को अवमुक्त कर दी है।

 

चार राज्यों के 78 शहरों से निकलेगी यात्रा-

गरुड़ क्षेप यात्रा के संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि पहली बार इसयात्रा को पूरे होने में 35 दिन लगे थे और 22 किलो वजन कम हो गया था। इस बार यह यात्रा आगरा से लेकर राजगढ़ तक चार राज्यों 78 शहरों से गुजरती हुई जाएगी।

 

78 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलायेंगी 1300 किलोमीटर साइकिल-

आगरा से लेकर राजगढ़ तक निकलने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज शोर्य यात्रा में इस बार 78 वर्षीय मराठी बुजुर्ग महिला का हौसला देखते ही बन रहा है उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित इस यात्रा में 1300 किलोमीटर तक साइकिल चलाने का संकल्प लिया है।

छत्रपति शिवाजी, आगरा ब्रेकिंग, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य दिवस, गरुड़ क्षेप यात्रा आगरा, शिवाजी संग्रहालय आगरा, शिवाजी प्रतिमा जलाभिषेक

समर्थ गुरु रामदास छत्रपति शिवराय संस्थान ने किया भव्य स्वागत-

छत्रपति शिवाजी महाराज गरुड़ झेप यात्रा का स्वागत समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था द्वारा मराठी परंपरा के अनुरूप भव्य रूप से किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. वात्सल्य उपाध्याय ने बताया कि हिंदुत्व की प्रेरणा देने वाले महान वीर शासक शिवाजी महाराज की स्मृति को जोड़ने वाली इस यात्रा का स्वागत करना हमारा सौभाग्य है।

 

छत्रपति शिवाजी के सेनापति वंशजों ने भी दिखाई सहभागिता-

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए 100 सदस्य दल ने सहभागिता दिखाई। जिसमें छत्रपति शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज भी सम्मिलित हुए। गरुड़ उड़ान मुहिम के अध्यक्ष मारुति गोले, उपाध्यक्ष दिग्विजय सर जे राव सहित दर्जनों लोगों ने सहभागिता दिखाते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब वीर शिवाजी के नाम से भव्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा है।

 

इनकी रही मौजूदगी-

गरुड़ झेप यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर महाराष्ट्र से आए वीर शिवाजी के सेनापति वंशजों के साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, विधायक राहुल दादा, बाला साहब गोले प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी गोस्वामी, दिव्य सेवा मिशन ट्रस्ट के आशीष गौतम, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश अग्रवाल, डॉ वात्सल्य उपाध्याय, प्रीति उपाध्याय, डॉ. सिमरन उपाध्याय, राकेश शुक्ला, मनमोहन सिंह वालिया, डॉ. सपना गोयल, भाजपा नेता के के भारद्वाज, प्रमोद पांडे, मुकुल पांडे, करण सिंह धाकड़, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, पार्षद रवि दिवाकर, राधा रानी मानवानी, डॉ. अनुराग शर्मा, सुभाष ढल, ललित शर्मा, दीप विनायक पटेल, समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था से जुड़े पदाधिकारी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे,

 

CHECK ALSO:

खेरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक आयोजन

 

AGRA NEWS, HINDI NEWS, HINDI DAINIK SAMACHAR

Related Articles

Back to top button