Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Agra Breaking: आगरा MLC चुनाव 2026: मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को वोटिंग

    October 12, 2026

    नारी शक्ति मंथन में बेबी रानी मौर्य ने रखे महिला सशक्तीकरण के सुझाव

    October 11, 2026

    CJP Protests Delhi: 2,000 से ज्यादा हिरासत में, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - आगरा - वृक्षारोपण अभियान 2025: आगरा में रोपे गए 56 लाख पौधे
    आगरा

    वृक्षारोपण अभियान 2025: आगरा में रोपे गए 56 लाख पौधे

    dainik@samacharBy dainik@samacharJuly 9, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    वृक्षारोपण
    वृक्षारोपण अभियान 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Views: 6

    “वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम-2.0“ का उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे की गरिमामई उपस्थिति में पौधारोपण कर किया शुभारंभ

     

    आगरा | 09 जुलाई 2025:

    एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) –

    ताज नगरी आगरा में वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के तहत मंगलवार को ऐतिहासिक अभियान चलाया गया, जिसमें एक दिन में 56,40,222 पौधे रोपकर उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अभियान का विधिवत शुभारंभ सेक्टर-9, आवास विकास स्थित निगम पार्क में किया गया, जहां मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे की उपस्थिति में “एक पेड़ मां के नाम-2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

    इस अभियान में वन विभाग द्वारा 14,91,822 और अन्य 28 विभागों के माध्यम से 41,48,400 पौधे लगाए गए, जिनकी जियो टैगिंग हरितिमा एप के माध्यम से सुनिश्चित की गई।

    अभियान बना जनक्रांति, जन अभियान

    मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण अब एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन अभियान बन चुका है। उन्होंने बताया कि:

    “मोदी और योगी सरकारों ने न सिर्फ शासन बदला है, बल्कि सोच और शैली में भी आमूलचूल परिवर्तन लाया है। एक पेड़ मां के नाम जैसा भावनात्मक जुड़ाव पहले किसी सरकार ने नहीं किया था।“

    “यह अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प है। हमारा उद्देश्य है कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों को सांस लेने योग्य वातावरण दे।“

    वृक्षारोपण

    उत्तर प्रदेश का हरा कवर बढ़ाने का संकल्प

    प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, जो इस अभियान के लिए जनपद नोडल अधिकारी भी हैं, ने बताया कि भारत का कुल वनावरण 21% है, जबकि उत्तर प्रदेश का हिस्सा केवल 6% है। सभी विभागों और आमजन की सहभागिता से विगत वर्षों में यूपी का ग्रीन कवर 4% बढ़ा है। यह अभियान इसी लक्ष्य को और आगे बढ़ाने के लिए संचालित हो रहा है।

    “हर नागरिक एक पौधा रोपे और उसे संरक्षित करे, यही अभियान की आत्मा है।”

    विज्ञान और संस्कृति का संगम

    मंत्री उपाध्याय ने बताया कि हमारे ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य को अध्यात्म से जोड़ा था।
    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा:

    • तुलसी चौबीस घंटे ऑक्सीजन देती है।

    • अशोक का पौधा सूर्य की UV किरणों को अवशोषित करता है।

    • पौधों का वैज्ञानिक महत्व अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हो चुका है।

    https://hindidainiksamachar.com/wp-content/uploads/2025/07/वृक्षारोपण-अभियान-2025-4.mp4

    तकनीकी निगरानी और “मेरी लाइफ” पोर्टल का प्रयोग

    वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि:

    • हर पौधे की जियो टैगिंग ‘हरितिमा एप’ से हो रही है।

    • मेरी लाइफ पोर्टल पर आमजन व विभाग अपनी सेल्फी/फोटो/वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

    • इसके लिए एक अलग मोबाइल पोर्टल भी विकसित किया गया है।

    • आने वाले महीनों में पौधों की सघन निगरानी एवं मूल्यांकन भी किया जाएगा।

    जनप्रतिनिधियों का प्रेरणादायक संबोधन

    विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा:

    “यह अभियान अब जन चेतना का रूप ले चुका है। लोग स्वयं अपने मोहल्लों के पार्क को कब्जामुक्त कर उसमें वृक्षारोपण कर रहे हैं। हमें ग्लोबल वार्मिंग और गिरते भूजल स्तर से निपटने के लिए पौधारोपण को आंदोलन बनाना होगा।”

    एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा:

    “पर्यावरण संरक्षण के लिए हर अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, धार्मिक आयोजन पर एक पौधा भेंट करने की परंपरा विकसित करनी चाहिए। यह संस्कृति हमारे बच्चों को विरासत में मिले।”

    अभियान का आँकड़ा और प्रमुख स्थल

    श्रेणीपौधे लगाए
    वन विभाग14,91,822
    अन्य 26 विभाग41,48,400
    कुल56,40,222

    http://FOR MORE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR

    इनमें प्रमुख स्थल रहे:

    • नगर निगम पार्क, सेक्टर-9

    • ब्लॉक व तहसील परिसर

    • ग्राम पंचायत भवन

    • शहर के प्रमुख पार्क और कॉलोनियां

    • विद्यालय परिसर और चौराहे

    वृक्षारोपण

    प्रमुख सहभागिता

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए:

    • डॉ. मंजू भदौरिया (जिला पंचायत अध्यक्ष)

    • हेमलता दिवाकर (महापौर)

    • अरविंद मल्लप्पा बंगारी (जिलाधिकारी)

    • अंकित खंडेलवाल (नगर आयुक्त)

    • प्रतिभा सिंह (मुख्य विकास अधिकारी)

    • राजेश कुमार (DFO)

    • भाजपा नगराध्यक्ष राजकुमार गुप्ता

    • शिवशंकर शर्मा, गौरव शर्मा, विजय सामा, रोहित कत्याल, राहुल जैन, मुनेंद्र जादौन सहित अनेक पार्षद और स्वयंसेवी

    निष्कर्ष

    वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के जरिए आगरा जनपद ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सरकार, प्रशासन और जनता एक साथ आएं तो कोई भी पर्यावरणीय लक्ष्य असंभव नहीं।
    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने न केवल वृक्षारोपण को सामाजिक आंदोलन बनाया है, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी एक नया अध्याय लिखा है।

    आगरा ने जो शुरुआत की है, वह देशभर में प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

    CHECK ALSO:

    http://खेरागढ़ में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, चेयरमैन ने लगाए पौधे

      आगरा जिला वृक्षारोपण आंकड़े आगरा में वृक्षारोपण 09 जुलाई आगरा वृक्षारोपण रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण योजना एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण अभियान योगेंद्र उपाध्याय वृक्षारोपण वृक्षारोपण महा अभियान 2025 वृक्षारोपण सेल्फी मेरी लाइफ पोर्टल हरितिमा ऐप वृक्षारोपण ट्रैकिंग
      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      dainik@samachar
      • Website

      Related Posts

      Agra Breaking: आगरा MLC चुनाव 2026: मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को वोटिंग

      October 12, 2026

      नारी शक्ति मंथन में बेबी रानी मौर्य ने रखे महिला सशक्तीकरण के सुझाव

      October 11, 2026

      CJP Protests Delhi: 2,000 से ज्यादा हिरासत में, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा

      October 10, 2026
      Top Posts

      Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

      August 26, 2026447

      Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

      April 24, 2026319

      Agra Breaking: आगरा में निपुण आकलन की तैयारी, विजय प्रताप सिंह ने दिए जरूरी निर्देश

      September 16, 202615

      जनगणना 2027: आगरा में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

      October 1, 202611
      Don't Miss
      आगरा

      Agra Breaking: आगरा MLC चुनाव 2026: मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को वोटिंग

      By Saleem SherwaniOctober 12, 20262

      आगरा MLC चुनाव 2026: आगरा विधान परिषद चुनाव 2026: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण,…

      नारी शक्ति मंथन में बेबी रानी मौर्य ने रखे महिला सशक्तीकरण के सुझाव

      October 11, 2026

      CJP Protests Delhi: 2,000 से ज्यादा हिरासत में, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा

      October 10, 2026

      Agra Breaking: आगरा में मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू करने की तैयारी, डीएम मनीष बंसल ने दिए निर्देश

      October 10, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • Pinterest

      Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
      283121
      Mobile: 9410423832
      Email: dainiksamachar4@gmail.com

      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
      Avatar
      Saleem Sherwani
      Chief Editor
      Disclaimer

      हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

      © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
      • Privacy Policy
      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.