Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आगरा में जनगणना-2027 मीडिया डे आयोजित, पत्रकारों ने पोर्टल पर की स्व-गणना

    May 10, 2026

    Agra Breaking: एत्मादपुर समाधान दिवस: डीएम मनीष बंसल ने सुनी 161 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

    May 2, 2026

    Agra Breaking: आगरा डायट समीक्षा बैठक: “निपुण जनपद” के लिए अभी से तैयारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - मनोरंजन - पाक को बेनकाब करने को एकजुट हो गए सांसद, विदेश दौरे पर निकलेंगे थरूर समेत 7 ‘महारथी’
    मनोरंजन

    पाक को बेनकाब करने को एकजुट हो गए सांसद, विदेश दौरे पर निकलेंगे थरूर समेत 7 ‘महारथी’

    Dainik SamacharBy Dainik SamacharMay 17, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 2

    ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की हालत पतली करने के बाद अब भारतीय राजनेता दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोलने वाले हैं। राजनीति में आपसी मतभेद को पीछे छोड़कर पक्ष और विपक्ष के सात सांसद विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं। सात सदस्यों का यह प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनियाभर में अपनी बात रखेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को भी शामिल किया गया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर काफी मुखर रहे हैं। वह लगातार भारतीय सेना और केंद्र सरकार की तारीफ करते रहे हैं।

    शशि थरूर के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद, जेडीयू नेता संजय कुमार झा, बीजेपी नेता बैजयंत पांडा, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना नेता श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे। राजनीति और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का यह एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है।”

    यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, यूके, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, जापान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्य देशों का दौरा कर सकता है। विदेश यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल यह बताने का प्रयास करेगा कि भारत किस तरह से आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। पहली बार है जब केंद्र सरकार कई पार्टियों के सांसदों को इस तरह विदेश दौरे पर भेज रहा है। इसका उद्देश्य कश्मीर पर भारत के स्टैंड को स्पष्ट करने के साथ ही सीमा पार आतंकवाद और पाकिस्तान की आतंकी भूमिका को उजागर करना है।

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू इस पूरे कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर में मासूम पर्यटकों पर आतंकियों नेहमला कर दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान बौखला गया और वह मिसाइल और ड्रोन अटैक करने लगा। इसके जवाब में भारत ने ऐसा वार किया कि पाकिस्तान के जख्म गहरे हो गए। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत अपने सात महारथियों को भेज रहा है।

    कांग्रेस के भेजे नाम नहीं हुए सिलेक्ट

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से चार सांसदों के नाम मांगे थे जिन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जा सके। इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कांग्रेस की तरफ से किरण रिजिजू को पत्र लिखकर चार नाम सौंपे। ये नाम थे, आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार। बता दें कि प्रतिनिधिमंडल में इनमें से किसी को जगह नहीं दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Dainik Samachar

    Related Posts

    One Punch Man Season 3 Released: Watch on NETFLIX and CRUNCHYROLL

    October 13, 2025

    New Zealand vs Australia Live Score 2025 | NZ vs AUS मैच की हर अपडेट

    October 1, 2025

    नई उड़ान 2025: कैलाश खेर ने मनाया जन्मदिन संगीत और गुरु-शिष्य परंपरा के साथ

    July 12, 2025
    Top Posts

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

    April 24, 2026300

    Kheragarh Breaking News: खेरागढ़ की डॉ. खुशबू बनीं मिसाल, जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

    April 16, 2026237

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026202

    Agra Breaking News: आगरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम: रैली और नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश

    April 27, 2026205
    Don't Miss
    आगरा

    आगरा में जनगणना-2027 मीडिया डे आयोजित, पत्रकारों ने पोर्टल पर की स्व-गणना

    By Saleem SherwaniMay 10, 202611

    आगरा में जनगणना-2027 के ‘मीडिया-डे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, पत्रकारों ने पोर्टल पर स्वयं की…

    Agra Breaking: एत्मादपुर समाधान दिवस: डीएम मनीष बंसल ने सुनी 161 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

    May 2, 2026

    Agra Breaking: आगरा डायट समीक्षा बैठक: “निपुण जनपद” के लिए अभी से तैयारी, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    April 30, 2026

    Agra Breaking: डायट कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान, “बच्चों की सफलता ही शिक्षक की असली पहचान” का संदेश

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube

    Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
    283121
    Mobile: 9410423832
    Email: dainiksamachar4@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Avatar
    Saleem Sherwani
    Chief Editor
    Disclaimer

    हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

    © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.