आगरा

Agra Breaking News: राष्ट्रीय गणित दिवस आगरा: बाल गणितज्ञों ने दिखाई प्रतिभा

आगरा में राष्ट्रीय गणित दिवस पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 255 छात्रों ने गणितीय मॉडल व पोस्टर प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम, बाल गणितज्ञों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Saleem Sherwani

एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़)
आगरा | 05 फरवरी 2026

आगरा। गणित को बोझिल विषय की छवि से बाहर निकालकर उसे रोचक, व्यावहारिक और जीवन से जुड़ा बनाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कलाल खेरिया, आगरा में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के विद्यार्थियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन अरविंद मल्लप्पा बंगारी (जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला विज्ञान क्लब आगरा), प्रतिभा सिंह (मुख्य विकास अधिकारी) तथा चंद्रशेखर (जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा) के मार्गदर्शन में, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कमल अरोड़ा एवं जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन के संयोजन में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बबलू लोधी (ब्रज क्षेत्र महामंत्री, भाजपा), विशिष्ट अतिथि हरि मोहन (वर्तमान प्रधान, कलाल खेरिया), प्रकाश बाबू (पूर्व प्रधान, कलाल खेरिया), संजय सिंह, विजय सिंह एवं जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह, जिज्ञासा और सीखने का वातावरण देखने को मिला।

रामानुजन को किया गया नमन, गणित की शक्ति पर चर्चा

राष्ट्रीय गणित दिवस आगरा, गणित दिवस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, जिला विज्ञान क्लब आगरा, scientific awareness mathematics program, Veerangana Avantibai Girls Inter College Agra, छात्र गणित मॉडल प्रदर्शनी, गणित जागरूकता कार्यक्रम, school mathematics exhibition agra, बाल गणितज्ञ प्रतिभा, Google Discover education news

कार्यक्रम में विद्यालय की गणित शिक्षिका डॉ. प्रिया मिश्रा ने गणित के महान विभूति श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और गणित के क्षेत्र में दिए गए अद्वितीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन ने अपनी प्रतिभा और लगन से विश्व को गणित की अमूल्य धरोहर दी, जो आज भी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सरल प्रयोगों से गणित बना आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय गणित दिवस आगरा, गणित दिवस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, जिला विज्ञान क्लब आगरा, scientific awareness mathematics program, Veerangana Avantibai Girls Inter College Agra, छात्र गणित मॉडल प्रदर्शनी, गणित जागरूकता कार्यक्रम, school mathematics exhibition agra, बाल गणितज्ञ प्रतिभा, Google Discover education news

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे मतीन अंसारी (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गणित विशेषज्ञ) ने विद्यार्थियों के समक्ष विभिन्न गणितीय प्रमेयों को अत्यंत सरल, रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से सिद्ध कर दिखाया। उनके प्रस्तुतीकरण ने यह सिद्ध किया कि गणित केवल सूत्रों और संख्याओं का विषय नहीं, बल्कि तर्क, समझ और कल्पनाशक्ति का सुंदर संयोजन है। विद्यार्थियों ने उनके प्रयोगों को बड़े ध्यान से देखा और प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा भी प्रकट की।

255 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी गणितीय मॉडल

राष्ट्रीय गणित दिवस आगरा, गणित दिवस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, जिला विज्ञान क्लब आगरा, scientific awareness mathematics program, Veerangana Avantibai Girls Inter College Agra, छात्र गणित मॉडल प्रदर्शनी, गणित जागरूकता कार्यक्रम, school mathematics exhibition agra, बाल गणितज्ञ प्रतिभा, Google Discover education news

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 255 छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडल, पोस्टर, स्लोगन और क्विज बोर्ड ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।
प्रदर्शनी में शामिल प्रमुख गणितीय विषय रहे—

  • कोणों के प्रकार एवं उनका दैनिक जीवन में उपयोग

  • LCM नंबर सिस्टम

  • लाइंस एंड एंगल्स

  • त्रिकोणमिति के व्यावहारिक प्रयोग

  • गणित क्विज बोर्ड

  • चतुर्भुज के प्रकार

  • डिवीजन मशीन

  • प्रायिकता

  • सर्वसमिकाएं एवं संख्या पद्धति

इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि गणित केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के हर पहलू में इसकी उपयोगिता है।

निर्णायक मंडल ने की रचनात्मकता की सराहना

राष्ट्रीय गणित दिवस आगरा, गणित दिवस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, जिला विज्ञान क्लब आगरा, scientific awareness mathematics program, Veerangana Avantibai Girls Inter College Agra, छात्र गणित मॉडल प्रदर्शनी, गणित जागरूकता कार्यक्रम, school mathematics exhibition agra, बाल गणितज्ञ प्रतिभा, Google Discover education news

निर्णायक अतिथियों के. के. उपाध्यक्ष एवं नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों, स्लोगनों और मॉडलों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुति कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जटिल विषयों को सरलता से समझने लगते हैं।

FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR

 

गुणवत्तापूर्ण बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि बबलू लोधी ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक और वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जो शिक्षा को और अधिक रोचक, व्यावहारिक और प्रभावशील बनाएंगे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

स्लोगन प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: कंचन – वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

  • द्वितीय स्थान: छवि – वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

  • तृतीय स्थान: अंजलि – राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ

पोस्टर प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: दीपिका एवं गुंजन – वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

  • द्वितीय स्थान: सोनू – राजकीय हाईस्कूल कोलारा कलां एवं राशि – वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

  • तृतीय स्थान: तान्या – राजकीय हाईस्कूल दिगनेर एवं हृदेश – वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (संयुक्त)

गणित मॉडल प्रदर्शनी

  • प्रथम स्थान: मोहिनी – राजकीय हाईस्कूल दिगनेर

  • द्वितीय स्थान: चिराग – राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ

  • तृतीय स्थान: सोनू – राजकीय हाईस्कूल कोलारा कलां एवं प्रिंस – राजकीय हाईस्कूल दिगनेर (संयुक्त)

प्रमाण पत्र वितरण एवं आभार

जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया मिश्रा एवं विद्यालय की छात्रा संचिता राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता चोपड़ा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में डॉ. पंकज मिश्रा, श्वेता शर्मा, श्वेता शांत, नेहा शर्मा, भावना अस्थान, इला शर्मा, सोनाक्षी तोमर सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह न केवल विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को मंच देने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि यह संदेश भी दिया कि गणित डर का विषय नहीं, बल्कि सोचने और समझने की कला है, जिसे सही मार्गदर्शन और रचनात्मक वातावरण के माध्यम से हर विद्यार्थी आत्मसात कर सकता है।

CHECK ALSO:

Agra Breaking News: आगरा: कस्तूरबा विद्यालय में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Agra Breaking News: आगरा में अंधविश्वास के खिलाफ विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Agra Breaking News: आगरा में RTE 25% प्रवेश प्रक्रिया शुरू | आवेदन 02 फरवरी से

Agra Breaking News: तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण का समापन | DIET आगरा

AGRA NEWS, LATEST AGRA NEWS, HINDI DAINIK SAMACHAR

Related Articles

Back to top button