Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Agra Breaking: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

    August 26, 2026

    Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

    August 26, 2026

    Agra Breaking: आगरा में 530+ शिक्षक संकुलों की समीक्षा, निपुण आकलन पर जोर; अक्टूबर तक बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - आगरा - ज़िलाअधिकारी ने किया ज़िला अस्पताल का औचक निरीक्षण: दिए कड़े निर्देश
    आगरा

    ज़िलाअधिकारी ने किया ज़िला अस्पताल का औचक निरीक्षण: दिए कड़े निर्देश

    dainik@samacharBy dainik@samacharJuly 22, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    निरीक्षण
    ज़िला अस्पताल का औचक निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 3

    ज़िलाअधिकारी ने किया ज़िला अस्पताल का औचक निरीक्षण : दिए कड़े निर्देश

    जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, ओपीडी, सहित सभी वार्डों में देखी व्यवस्थाएं, मरीजों व उनके तीमारदारों से की बात

     

    जिला अस्पताल में गंदगी के ढेर देख सीएमएस, अस्पताल मैनेजर तथा सफाई सुपरवाइजर को लगाई कड़ी फटकार

     

    निरीक्षण

    आगरा.22.07.2025.

    एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) –

    आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, सर्जरी वार्ड महिला, बच्चों के वार्ड, डायलिसिस भवन सहित संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम ओपीडी, महिला व बच्चा वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से दवाई की उपलब्धता, बाहर से दवाई खरीद,खाना, डॉक्टरों व नर्स द्वारा चिकित्सा एवं देखभाल के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि समय से डॉक्टर व नर्स द्वारा उपचार किया जा रहा है, खाना भी समय से मिल रहा है तथा अस्पताल से दवाएं भी प्रदान की जाति हैं।

    जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण

    तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया निरीक्षण में विभिन्न वार्डों के आगे कूड़ा और गंदगी मिली, डायलिसिस भवन व निष्प्रयोज्य प्राइवेट वार्ड बिल्डिंग के आसपास गन्दगी व कूड़े का अम्बार दिखा, परिसर में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएमएस,अस्पताल मैनेजर तथा सफाई कर्मचारियों के हेड सुपरवाइजर को मौके पर तलब कर कड़ी फटकार लगाई और निर्देशित किया कि सीएमएस नियमित परिसर का भ्रमण कर उच्च स्तरीय साफसफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, अस्पताल परिसर में कहीं भी गन्दगी नहीं दिखनी चाहिए।

    http://FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR

    निरीक्षण

    कार्यरत सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा

    जिलाधिकारी ने अस्पताल मैनेजर से जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा लिया जिसमें बताया गया कि 23 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनकी विभिन्न शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है,जिलाधिकारी ने मौके पर सभी सफाई कर्मचारियों की गिनती कराई जिसमें सुपरवाइजर सहित 09 सफाई कर्मी ही उपस्थित मिले, जिलाधिकारी महोदय ने अनुपस्थिति कर्मचारियों, सफाई एजेंसी, टेंडर प्रक्रिया के बारे में संबंधित से जवाब तलब किया, जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने हर वार्ड के बाहर डस्टबिन रखने, संपूर्ण परिसर की सफाई कराने, मरीज और तीमारदारों द्वारा अस्पताल परिसर में गंदगी न फैलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बंदरों तथा आवारा कुत्तों की समस्या हेतु समाधान हेतु नगर निगम को निर्देशित किया।

    निरीक्षण में मौजूद

    निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव,सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार, अस्पताल मैनेजर मोहित भारती, डॉ. सीपी वर्मा सहित जिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहे.

    -HINDI DAINIK SAMACHAR

    निरीक्षण

    CHECK ALSO:

    http://भूजल सप्ताह के तहत भूजल जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

     

    औचक निरीक्षण कर्मचारियों का ब्यौरा ज़िला अस्पताल ज़िलाअधिकारी जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    dainik@samachar
    • Website

    Related Posts

    Agra Breaking: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

    August 26, 2026

    Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

    August 26, 2026

    Agra Breaking: आगरा में 530+ शिक्षक संकुलों की समीक्षा, निपुण आकलन पर जोर; अक्टूबर तक बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य

    August 25, 2026
    Top Posts

    Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

    August 26, 2026408

    Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

    April 24, 2026314

    Agra Breaking News: आगरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम: रैली और नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश

    April 27, 2026229

    Kheragarh Breaking News: खेरागढ़ की डॉ. खुशबू बनीं मिसाल, जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

    April 16, 2026249
    Don't Miss
    आगरा

    Agra Breaking: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

    By Saleem SherwaniAugust 26, 20269

    रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आगरा में महिलाओं ने देखा ‘लोकमाता…

    Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

    August 26, 2026

    Agra Breaking: आगरा में 530+ शिक्षक संकुलों की समीक्षा, निपुण आकलन पर जोर; अक्टूबर तक बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य

    August 25, 2026

    Agra Breaking: आगरा में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, जेएसवाई भुगतान और आयुष्मान कार्ड में तेजी के निर्देश

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Pinterest

    Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
    283121
    Mobile: 9410423832
    Email: dainiksamachar4@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Avatar
    Saleem Sherwani
    Chief Editor
    Disclaimer

    हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

    © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.