Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Vivo S2 5G: 7050mAh Battery, 120Hz AMOLED और 50MP Camera

    October 8, 2026

    Agra Breaking: आगरा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण पूरा, मिले प्रमाण-पत्र

    October 7, 2026

    Meta AI Muse क्या है? नया AI मॉडल, फीचर्स और पूरी जानकारी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - इंडिया - संवाद से समाधान : 2025 मुंबई में भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित ऐतिहासिक कार्यक्रम ने जगाई सामाजिक समरसता की नई आशा
    इंडिया

    संवाद से समाधान : 2025 मुंबई में भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित ऐतिहासिक कार्यक्रम ने जगाई सामाजिक समरसता की नई आशा

    dainik@samacharBy dainik@samacharJuly 2, 20252 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    संवाद से समाधान
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Post Views: 50

    मुंबई (अनिल बेदाग):
    देश की आर्थिक और औद्योगिक राजधानी मुंबई की पावन भूमि पर एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ — “संवाद से समाधान: एक परिचर्चा”, जिसका उद्देश्य था समाज, शासन और धर्म के बीच एक ऐसा सार्थक संवाद स्थापित करना जो अहिंसा, समता, सत्य और अपरिग्रह जैसे भगवान महावीर के शाश्वत सिद्धांतों पर आधारित हो। यह भव्य आयोजन महावीरायतन फाउंडेशन के तत्वावधान में यशवंतराव चव्हाण सभागृह में सम्पन्न हुआ, जिसने समाज के हर वर्ग को गहराई से प्रभावित किया।

    प्रेरणास्रोत बने श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी

    इस आयोजन के प्रेरणास्रोत और परिकल्पनाकार थे श्रद्धेय श्री देवेंद्र ब्रह्मचारी जी, जिन्होंने इस अंतरधार्मिक संवाद को संस्कृति, शांति और समाधान की ऊर्जा से ओत-प्रोत किया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का जीवंत उदाहरण बन गया।

    ओम बिरला ने दिया लोकतंत्र में संवाद का संदेश

    इस आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी रहे, जिन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा “सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र के साथ किया गया संवाद ही हर समस्या का समाधान है। भारत की लोकतांत्रिक परंपरा हमें एक-दूसरे को सुनने और सम्मानपूर्वक संवाद स्थापित करने की शक्ति देती है। जब विश्व अशांति की ओर बढ़ रहा है, तब भारत संवाद को समाधान का सेतु मानता है — यही हमारी संविधानिक और सांस्कृतिक ताकत है।”

    श्री बिरला ने कार्यक्रम को “ज्ञानपूर्ण और कालसंगत” बताते हुए महावीरायतन फाउंडेशन की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    http://Samvaad se Samadhan”: Om Birla’s Call for Harmony at Mahavira-Themed Discourse in Mumbai

    मंच पर उपस्थित रहे कई विशिष्ट जन-प्रतिनिधि

    इस गरिमामयी अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्यसभा सांसद श्री मिलिंद देवरा, और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्री राम शिंदे जी भी विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

    • श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी ने कहा:

      “आज जिन मूल्यों को हम केवल पुस्तकों में पढ़ते हैं, उन्हें हमने इस मंच पर जीवंत रूप में देखा। भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का यह माध्यम अत्यंत प्रभावशाली है।”

    • श्री मिलिंद देवरा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा:

      “भारत की शक्ति उसकी विविधता में है, और यह विविधता जब संवाद के माध्यम से जुड़ती है, तभी राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की नींव मजबूत होती है।”

    • श्री राम शिंदे जी ने कहा “ऐसे आयोजन राजनीतिक वैचारिक शुद्धता के साथ-साथ सामाजिक समरसता के भी पोषक होते हैं।”

    कार्यक्रम की शुभ शुरुआत

    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुई। श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का पगड़ी व शाल पहनाकर स्वागत किया, जो भारतीय संस्कृति की गरिमा को प्रदर्शित करता है।

    अन्य अतिथियों का स्वागत महावीरायतन फाउंडेशन की ओर से श्री के.सी. जैन, श्री तरुण काला, श्री पवन जैन और श्री महेंद्र तुरकिया ने किया।

    समाज सेवा रत्न सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

    कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “समाज सेवा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

    पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शास्त्रीय संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित हज़ारों दर्शकों को भक्ति और भावनाओं से आप्लावित कर दिया। कार्यक्रम में लघु नाटिकाएं, भक्ति गीत, और संवाद सत्र भी शामिल रहे, जिन्होंने लोगों के अंतर्मन को गहराई से स्पर्श किया।

    भारत गौरव” पुस्तक का विमोचन और श्रद्धांजलि

    इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी के जीवन और कार्यों पर आधारित पुस्तक “भारत गौरव” का भव्य विमोचन किया गया। साथ ही स्व. श्री निर्मल कुमार सेठी जी की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    आयोजन ने दिया समाज को नव दिशा

    श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने अपने संबोधन में गहन विचार रखते हुए कहा “जब वाणी में करुणा, दृष्टि में समता और आचरण में विनम्रता होती है, तभी संवाद साकार होता है और समाधान का मार्ग स्वतः खुलता है। संवाद से समाधान कोई नारा नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

    यह आयोजन न केवल एक धार्मिक परिचर्चा थी, बल्कि यह एक सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक नवचेतना का प्रतीक बनकर उभरा। भगवान महावीर के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का यह प्रयास निश्चित ही समाज को नव दृष्टिकोण, सकारात्मक ऊर्जा और समरसता की दिशा में आगे ले जाने वाला कदम है।

    CHECK ALSO:

    प्राकृतिक दांतों का पीलापन दूर करने वाला मंजन – घर पर बनाएं

    http://प्राकृतिक दांतों का पीलापन दूर करने वाला मंजन – घर पर बनाएं

      अहिंसा पर आधारित कार्यक्रम ओम बिरला देवेंद्र ब्रह्मचारी धर्म और शासन संवाद धार्मिक कार्यक्रम मुंबई पद्मश्री सोमा घोष प्रस्तुति भगवान महावीर भारत गौरव पुस्तक विमोचन मंगल प्रभात लोढ़ा महावीर सिद्धांत महावीरायतन फाउंडेशन मिलिंद देवरा मुंबई कार्यक्रम यशवंतराव चव्हाण सभागृह आयोजन राम शिंदे समाज सेवा रत्न सम्मान संवाद से समाधान सामाजिक समरसता सांस्कृतिक आयोजन मुंबई
      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      dainik@samachar
      • Website

      Related Posts

      Vivo S2 5G: 7050mAh Battery, 120Hz AMOLED और 50MP Camera

      October 8, 2026

      Meta AI Muse क्या है? नया AI मॉडल, फीचर्स और पूरी जानकारी

      October 7, 2026

      Triumph Bonneville T40: 350cc इंजन, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

      October 7, 2026
      Top Posts

      Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

      August 26, 2026447

      Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

      April 24, 2026319

      Agra Breaking: आगरा में निपुण आकलन की तैयारी, विजय प्रताप सिंह ने दिए जरूरी निर्देश

      September 16, 202615

      जनगणना 2027: आगरा में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

      October 1, 20268
      Don't Miss
      Blog

      Vivo S2 5G: 7050mAh Battery, 120Hz AMOLED और 50MP Camera

      By dainik@samacharOctober 8, 20263

      Vivo S2 5G: 7050mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया दमदार…

      Agra Breaking: आगरा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण पूरा, मिले प्रमाण-पत्र

      October 7, 2026

      Meta AI Muse क्या है? नया AI मॉडल, फीचर्स और पूरी जानकारी

      October 7, 2026

      Triumph Bonneville T40: 350cc इंजन, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

      October 7, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • Pinterest

      Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
      283121
      Mobile: 9410423832
      Email: dainiksamachar4@gmail.com

      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
      Avatar
      Saleem Sherwani
      Chief Editor
      Disclaimer

      हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

      © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
      • Privacy Policy
      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.