Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BMW F 450 RR: 420cc इंजन, 48 HP पावर और फीचर्स

    October 16, 2026

    Tesla Roadster 2026: स्पीड, रेंज, कीमत और SpaceX फीचर्स

    October 16, 2026

    Agra Breaking: खंदौली में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए अधिकार

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    • होम
    • आगरा
    • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • खेरागढ़
    • इंडिया
    • प्रयागराज
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    Hindi Dainik SamacharHindi Dainik Samachar
    Home - आगरा - राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: आगरा में खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    आगरा

    राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: आगरा में खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    Saleem SherwaniBy Saleem SherwaniAugust 30, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती
    राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: आगरा में खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Views: 3

    केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, विधायक डॉ. धर्मपाल की गरिमामई उपस्थिति में खेल दिवस का हुआ आयोजन

    केंद्रीय मंत्री श्री बघेल व सांसद चाहर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पोस्टर विमोचन कर,सांसद खेल महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 29 अगस्त से 20 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं खिलाड़ी

    मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन, राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य रूप से हुए एकलव्य स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम, “फिट इंडिया“ की दिलाई गई शपथ

    आगरा-29.08.2025

    एस. शेरवानी (ब्यूरो चीफ़) – 

    आगरा। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के अवसर पर “राष्ट्रीय खेल दिवस“ को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल की गरिमामई उपस्थिति में भव्य रूप से एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित युवाओं, खिलाड़ियों को “फिट इंडिया“ की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल तथा सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर तथा विधायक डॉ. धर्मपाल का पुष्पगुच्छ देकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व मुख्यविकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सजीव प्रसारण

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रीय खेल दिवस पर लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम, सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उ.प्र. के 88 पदक विजेताओं का पुरस्कार वितरण व मुख्यमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण को उपस्थित लोगों ने देखा व सुना ।
    सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा जो प्रतिवर्ष हम लोग करते आए हैं, आज इसकी शुरुआत पूरे देश भर में हो रही है, हम सभी लोगों को आज मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर, संकल्प लेना चाहिए मेजर ध्यानचंद जी ने भारत को वर्ष 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया,
    आज उनको याद करें और उन्होंने जैसे सोना तप के तैयार होता है ऐसे एक तपस्वी जिसने भारत की हॉकी को पूरी दुनिया में एक बड़ा नाम दिया और हम लोगों के लिए आने वाले समय के लिए रास्ता दिखाया।
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती
    उन्होंने कहा कि आगरावासियों के लिए आगरा के ग्रामीण क्षेत्र में भी एत्मादपुर से लेकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा की तहसील खेरागढ़, आगरा ग्रामीण, किरावली, फतेहाबाद व बाह में एक से दो वर्ष के अंदर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम मिलेगा।
    सांसद ने कहा कि हम खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें, मन के लिए, स्वस्थ तन के लिए, स्वस्थ अनुशासन के लिए भी हम लोग जाने जाते हैं, उन्होंने कहा कि खेल में उपलब्धि के लिए कोई सीमा नहीं है, खेलने वाले कहां तक पहुंचते हैं,
    वह दुनिया में जाकर देश का झंडा लहराते हैं, उन्होंने कहा कि हमारी बेटे और बेटियां आज खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे, राजनीति में पद मिलने पर सिर्फ देश के लोग जानते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को सारा विश्व में जान जाता है,

    मेजर ध्यानचंद जी का जन्म

    उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जन्म प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 में हुआ था, उनको हम याद करके एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें,जज्बा लाएं, आने वाले समय में जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं वो अपना खेल और उसका लक्ष्य  तय करें और ऐसा कभी नहीं हुआ कि जिसने लक्ष्य बनाया है वह लक्ष्य को भेद नहीं पाया हो, लक्ष्य को भेदिए और जीवन में आगे बढ़िए।
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती

    राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

    केन्द्रीय मंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की अतुलनीय हॉकी क्षेत्र में सेवाओं के लिए उनकी स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जा रहा है।
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती

    ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को नकद धनराशि पुरस्कार

    उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है, स्वस्थ मस्तिष्क से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है, ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को रू0 06 करोड, रजत पदक विजेता हेतु रू0 04 करोड़ तथा कास्यं पदक विजेता को रू0 02 करोड़ की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने की व्यवस्था की गई है तथा डीएसपी, बीएसए बनने का भी अवसर मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में केन्द्र सरकार द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है और इस दिन खेल का आयोजन हो रहे हैं,

    FOR THE LATEST NEWS AND UPDATES SUBSCRIBE TO HINDI DAINIK SAMACHAR

    खेलो इंडिया

    उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के निर्देशन में हम लोगों द्वारा आज यहां एकलव्य स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का पोस्टर का विमोचन किया है सभी प्रतियोगी, खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराएं, पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से “खेलो इंडिया“ कहा था, उसके बाद  कॉमनवेल्थ, एशियाड और ओलंपिक में भी रिजल्ट आये हैं,
    भारत के बच्चे और बच्चियां हर क्षेत्र में बहुत अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमें जनरल नॉलेज में मिल्खा सिंह जी जैसे खिलाड़ियों को याद करना पड़ता था, लेकिन आज भारत में ओलंपिक सहित सभी प्रतियोगिताओं में मेडल मिल रहे हैं,
    उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव वह स्पर्धा है, जो 29 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी, इसी खेल से भविष्य के अच्छे खिलाड़ी उत्पन्न होंगे।
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती
    उन्होंने कहा कि इस खेल में जिम, पावरलिफ्टिंग, टेबल-टेनिस, बैडमिण्टन, कुश्ती, शूटिंग, जिमनास्टिक्स, जूडो आदि खेलों को शामिल किया जायेगा, उन्होंने बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे इन्हीं बच्चों में से भविष्य में मेजर ध्यानचंद, भविष्य के सचिन तेंदुलकर, भविष्य की पीटी उषा निकलेंगे।
    क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इनडोर खेलों जिम, पावर लिफ्टिंग टेबल टेनिस, बैडमिंटन कुश्ती शूटिंग आदि में स्टेडियम में 400 खिलाड़ी आउटडोर खेलों में 2000 पंजीकृत खिलाड़ी अवस्थापनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
    राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025, आगरा खेल महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा, मेजर ध्यानचंद जयंती

    कार्यक्रम में मौजूद

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीपीआरओ मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए रेणु कुमारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

    CHECK ALSO:

    कटरा लैंडस्लाइड त्रासदी: केंद्रीय मंत्री बघेल का शोक संदेश

    AGRA NEWS, HINDI DAINIK SAMACHAR

      अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आगरा आगरा खेल महोत्सव एसपी सिंह बघेल खेल दिवस ओलंपिक पदक विजेता पुरस्कार खेलो इंडिया फिट इंडिया शपथ मेजर ध्यानचंद जयंती योगी आदित्यनाथ खेल दिवस संबोधन राजकुमार चाहर खेल महोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 सांसद खेल स्पर्धा
      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Saleem Sherwani
      Saleem Sherwani

        Related Posts

        BMW F 450 RR: 420cc इंजन, 48 HP पावर और फीचर्स

        October 16, 2026

        Tesla Roadster 2026: स्पीड, रेंज, कीमत और SpaceX फीचर्स

        October 16, 2026

        Agra Breaking: खंदौली में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए अधिकार

        October 15, 2026
        Top Posts

        Agra Breaking: नई दिल्ली में गूंजी आगरा की संस्कृति, अजय कुमार शर्मा ने नौटंकी और लट्ठमार होली से मोहा मन

        August 26, 2026447

        Agra Breaking: डीएम मनीष बंसल की डीटीएफ बैठक, स्कूल चलो अभियान तेज करने के निर्देश, बीईओ करेंगे रोज निरीक्षण

        April 24, 2026319

        Agra Breaking: आगरा में निपुण आकलन की तैयारी, विजय प्रताप सिंह ने दिए जरूरी निर्देश

        September 16, 202615

        जनगणना 2027: आगरा में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

        October 1, 202611
        Don't Miss
        Auto News

        BMW F 450 RR: 420cc इंजन, 48 HP पावर और फीचर्स

        By dainik@samacharOctober 16, 20261

        BMW F 450 RR Unveiled: 420cc ट्विन-सिलेंडर इंजन और 48 HP पावर के साथ आई…

        Tesla Roadster 2026: स्पीड, रेंज, कीमत और SpaceX फीचर्स

        October 16, 2026

        Agra Breaking: खंदौली में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए अधिकार

        October 15, 2026

        Agra Breaking: आगरा में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, सनी बागड़ी ने पाया प्रथम स्थान

        October 15, 2026
        Stay In Touch
        • Facebook
        • Twitter
        • Instagram
        • YouTube
        • Pinterest

        Address: Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh
        283121
        Mobile: 9410423832
        Email: dainiksamachar4@gmail.com

        Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
        Avatar
        Saleem Sherwani
        Chief Editor
        Disclaimer

        हिंदी "दैनिक समाचार" सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल है जो यू ट्यूब से भी संचालित होता है। हिंदी "दैनिक समाचार" आपको रोज़ाना खबरें, मनोरंजन, शिक्षा, फोटो , चित्र, पर्यावरण, राजनीति, लेख व देश विदेश की ख़बरों से रुबरु कराता है। किसी भी तरह की प्रकाशित सामग्री की हिन्दी "दैनिक समाचार" पुष्टि नहीं करता है। हिंदी "दैनिक समाचार" में प्रकाशित सामग्री व अन्य की स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

        © 2026 Hindi Dainik Samachar. Designed by Nimble Technology.
        • Privacy Policy
        • About Us
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Terms and Conditions

        Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.